अजीत फिल्म '' आन बान '' (१९५६) में
- अनिल वर्मा

सन १९५६ में निर्देशक डी.डी. कश्यप के निर्देशन में कश्यप प्रोडक्शन की फिल्म '' आन बान '' एक प्रेम त्रिकोण पर आधारित सामाजिक फिल्म थी. इसमें हीरो अजीत साहेब थे ,उनकी हीरोइन नलिनी जयवंत थी , यह उल्लेखनीय है कि उस दौर में अजीत और नलिनी जयवंत की लोकप्रिय जोड़ी ने १५ फिल्मों में एक साथ काम किया था। उनके अलावा फिल्म में प्राण , महिपाल , उषा किरण , उल्लास ,मनमोहन कृष्ण , निरंजन शर्मा ,प्रतिभा देवी ,माया देवी की महत्वपूर्ण भूमिकाये थी।
इस फिल्म को प्रख्यात संगीतकार हुस्नलाल भगतराम ,गीतकार क़मर जलालाबादी और मोह. रफ़ी की प्रतिभाशाली तिकड़ी के नायब गीतों के लिए याद किया जाता है. फिल्म का उनका यह गीत '' भगवान तुम्हारी दुनिया में क्यों दिल ठुकराते जाते है '' काफी लोकप्रिय हुआ था . इसके अलावा फिल्म में मोह. रफ़ी के अलावा आशा भोसले ,लता मंगेशवर ,मुबारक बेगम के गाये यह गीत थे --१-ओ आसमानवाले आसमानवाले जाने नहीं देते …, २-पी पी की बोल बोल पपीहे , ३-मुरली मनोहर देवकी नंदन…, ४-तूने कैसी आग लगाई …५-,झूम रही है जिंदगी …,६-मेरे दिल में तुम छिपे हो …,७ अजी इस फानी दुनिया में …,भी कर्णप्रिय गीत थे।

No comments:
Post a Comment